फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल

Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के केरवनियाघाट के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां तीनों का इलाज चल रहा है। घायलों में घाटी बाजार, भटनी निवासी प्रकाश मद्धेशिया (20) पुत्र बाल जोगेश्वर मद्धेशिया, विकास (17) पुत्र विद्यासागर मद्धेशिया और खामपार थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी कमलेश (35) पुत्र चंद्रिका शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं। केरवनियाघाट के पास आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें