फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: बयारा चौराहे पर भीषण हादसा, देर रात घूमने निकले एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

Wed, 14 Oct 2026 11:05 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
बयारा चौराहे पर भीषण हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक चौरा बनगवा गांव के रहने वाले थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। एक साथ तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, चौरा बनगवा गांव निवासी विशाल प्रजापति (16), मुकेश अग्रहरि (16) और इंद्रजीत गौतम (20) मंगलवार रात बाइक से घूमने निकले थे। रात करीब डेढ़ बजे तीनों भवानीगंज थाना क्षेत्र के बयारा चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान भड़रिया की ओर से बस्ती जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

उधर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कम उम्र में तीन जिंदगियां खत्म होने से गांव में मातम पसरा है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें