फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खरीदारी के बहाने तीन महिलाओं ने एक लाख के जेवर उड़ाए

Sun, 16 Feb 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। पड़ौली चौराहा स्थित ज्वेलरी की दुकान पर सामान खरीदने पहुंची तीन जालसाज महिलाओं ने दुकानदार को चकमा देकर एक लाख रुपये की ज्वेलरी उड़ा लिया। यह सब दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जानकारी होने के बाद दुकानदार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। महुआडीह थानाक्षेत्र के बड़हड़ी गांव के राज वर्मा क्षेत्र के पड़ौली चौराहा पर किराए की मकान में निशा ज्वेलर्स के नाम से दुकान खोले हैं। शनिवार की सुबह ही राज वर्मा पडरौना परीक्षा देने चले गए। उनके छोटे भाई विशाल वर्मा सुबह दस बजे के करीब आकर दुकान खोले। दोपहर में दुकान में दो ग्रुप बनाकर तीन जालसाज महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी खरीदने पहुंची। विशाल से सामान मांग कर देखने लगीं। विशाल दुकान में अकेले थे। इसी बीच उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसका लाभ उठाकर तीनों महिलाओं ने उनका ध्यान भटकाकर एक जोड़ा पायल, दो जोड़ा कान का सोने का झाला, बिछिया सहित कुल करीब एक लाख रुपये की ज्वेलरी चुरा ले गईं। इनके चले जाने के बाद दुकानदार ने दिखाई ज्वेलरी का मिलान किया तो इतने सामान गायब मिले। तब जाकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। तब तक महिलाएं भाग चुकी थीं। पीड़ित ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें