फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: थाने से 100 मीटर दूर गंडक कॉलोनी से काट ले गए सागौन के तीन पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। स्थानीय थाने से महज 200 मीटर दूर गंडक कॉलोनी से सागौन का तीन हरा पेड़ कट गया। चौथा पेड़ काटने पहुंचे तो पुलिस वन विभाग के कर्मचारी पहुंच गए। कर्मचारियों के पहुंचने पर पेड़ काटने वाले अपना औजार छोड़कर मौके से फरार हो गए। देर शाम तक सिंचाई विभाग का कोई कर्मचारी झांकने तक नहीं आया।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाने से महज 100 मीटर दूर मेन रोड पर सिंचाई विभाग की गंडक कॉलोनी स्थित है। कॉलोनी परिसर में सैकड़ों सागौन के पेड़ लगाए गए थे। कर्मचारियों की लापरवाही से चहारदीवारी गिरने के बाद मरम्मत नहीं कराई गई। इसका फायदा प्लाटिंग कर जमीन बेचने वालों ने जमकर उठाना शुरू कर दिया है। अभी हाल में ही गंडक कॉलोनी परिसर के उत्तरी छोर पर प्लाटिंग करने वालों ने कॉलोनी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। यही नहीं प्लाटिंग करने वाले ने अपना चहारदीवारी भी कर लिया। मंगलवार को कुछ लोग कॉलोनी परिसर के समीप सागौन का पेड़ काटने लगे। जबकि सोमवार को तीन हरा पेड़ काटकर उठा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे।
पेड़ काटने वाले अपना औजार छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग का एक भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। कर्मचारियों की इस लापरवाही के चलते प्लाटिंग करने वाले जमीन हड़प रहे हैं तो वहीं पेड़ कटवा सागौन का कीमती पेड़ काटकर उठा ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


-
सागौन का पेड़ काटने की जानकारी नहीं है। प्लाटिंग कर रहे व्यक्ति को निर्माण कार्य से रोका गया था। अगर चहारदीवारी गंडक कॉलोनी की भूमि में बढ़ाकर जोड़ी गई होगी तो सीमांकन कर हटवाई जाएगी। पेड़ काटने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-अजय चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग

-

बिना अनुमति पेड़ काटे जाने की सूचना पर पुलिस को भेजा गया था। कटान रोक दिया गया है। वन विभाग को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नंदा प्रसाद, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें