लार। नगर के बस स्टैंड के पास घूम रहे तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने सोमवार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान तीनों की पहचान गैर जनपद के रहने वालों के रूप में हुई है। वह सुबह से सौ मीटर की दूरी के अंदर क्यों घूम रहे थे, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है।