संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। 24 घंटे में संदिग्ध नए तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, जिसमें एक तीन साल का बच्चा भी है। सभी मरीजों के ब्लड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो सकेगा। वार्ड में दस मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक अस्पताल में संभावित 123 लोग भर्ती हुए। इसमें 69 की एलाइजा रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इसमें गैर प्रांत व प्रदेश के विभिन्न जिलों से पीड़ित होकर आने वालों की संख्या अधिक है।