इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने जिले की टाप टेन सूची में बनाई जगह
सलेमपुर। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में सलेमपुर के इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज का इस बार भी दबदबा रहा। कॉलेज की दो छात्राओं ने हाई स्कूल की परीक्षा में जिले की टाप टेन सूची में जगह बनाई है। नगर की रहने वाली प्रिया बरनवाल 93.17 प्रतिशत अंक लाकर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार शिवानी गुप्ता ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। इंटर में खाजेगढ़वा गांव की रहने वाली प्रतिभा सिंह ने जिले की टाप टेन सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रिया बरनवाल के पिता विजय किशोर बरनवाल की नगर में खिलौने की दुकान है। माता चंदा देवी गृहिणी हैं। इंटर की टापर प्रतिभा सिंह के पिता शैलेष सिंह रोजगार सेवक हैं। प्रतिभा आईएएस बनना चाहती है। वहीं बगहीं गांव निवासी शाहिद अंसारी को इंटर में 87.4 प्रतिशत अंक मिलें हैं। ये भागलपुर में बीजीएम इंटर कॉलेज का छात्र हैं। इंदिरा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा में कुमारी गोल्डी यादव 90.5प्रतिशत, सेजल मद्धेशिया 89.67, रिद्धी तिवारी 89.3 प्रतिशत, दिशा दुबे 89.17, शाहिस्ता परवीन 89, स्वाति पांडे 89, स्नेहा 88.33, मृदुल मिश्रा 88.17, तथा पूरे विद्यालय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक 75 प्रतिशत छात्राओं ने अर्जित किया है। इन बालिकाओं की सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक नवल किशोर पांडेय व प्रधानाचार्य देवेश पांडेय उर्फ ‘सोनू’ व उपप्रधानाचार्य रविकुमार शिक्षक आलोक सहाय, एसएन कुशवाहा, जवाहरलाल कुशवाहा, अंकिता शर्मा, संतोष कुमार, सुधीर यादव, सुभाष गुप्ता, फाखरे आलम, प्रेमचंद गुप्ता, सोनू श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं बापू इंटर कॉलेज में हाई स्कूल में आरती विश्वकर्मा को 86 प्रतिशत अंक मिले। श्री जवाहर लाल नेहरू रघुनंदन इंटर कॉलेज कसिली यमुना मठ की छात्रा जया कुशवाहा को 90.83 प्रतिशत व भागलपुर के बीजीएम इंटर कॉलेज की लकी गुप्ता को 90.8 प्रतिशत अंक मिला।