बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन को पकड़ा। उनके पास से 14 पेटी शराब बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक अपने सहयोगियों के साथ रामपुर बुजुर्ग चौराहे पर वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय मुखबिर ने सूचना दी कि रामपुर बुजुर्ग अंग्रेजी शराब भट्ठी की तरफ से शराब भरी गाड़ी बिहार जाने वाली है। वहां एक कार रामपुर बुजुर्ग स्थित शराब दुकान की तरफ से आती दिखाई दी।
पुलिस उसे रोकनी चाही तो चालक भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने गाड़ी सहित उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 14 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना नाम रामप्रकाश यादव पुत्र बच्चा प्रसाद, चंदन कुमार पुत्र ललन रॉय व विकास कुमार पुत्र सिपाही राय भरपुरा ब्रह्मस्थान थाना सोनपुर, छपरा बिहार बताया। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।