फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन तस्कर 129 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक सख्ती के बीच आरपीएफ सिवान की टीम ने मंगलवार की शाम मथुरा-छपरा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान तीन तस्करों को 129 लीटर विदेशी और देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के भोला राय टोला निवासी विकास कुमार, सिवान नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर निवासी आकाश चौहान और राजीव चौहान के रूप में हुई है। आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें