फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गणतंत्र दिवस पर एसपी समेत तीन पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Sun, 26 Jan 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एसपी विक्रांत वीर को डीजीपी के सिल्वर मेडल, इंस्पेक्टर राम विलास यादव और सब इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के पूर्व एसपी विक्रांत वीर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सेवा के दौरान उनके बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मान चिन्ह दिया जाएगा। एडीजी गोरखपुर जोन डॉ. केएस प्रताप कुमार ने इस बाबत संबंधित जिलों में पत्र भेजकर अवगत कराया है। देवरिया के एसपी और 2014 बैच के आईपीएस विक्रांत वीर को डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र आनंद कुलकर्णी द्वारा भेजे पत्र के अनुसार जिले में तैनात दो अन्य पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर रामविलास यादव और सब इंस्पेक्टर श्यामराज सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें कल 26 जनवरी के अवसर पर दिया जाएगा। एसपी को समारोह की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम तो पुलिसकर्मियों को खुद एसपी विक्रांत वीर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें