फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन पोल टूटे, तीन दिन से गुल है बत्ती, छह हजार उपभोक्ता परेशान

Thu, 25 May 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी और रामपुर धौताल गांव में है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंचनपुर। मंगलवार भोर में आई आंधी में तरकुलवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में तीन बिजली के पोल टूट गया। इससे तीन दिन से बरईपट्टी और रामपुर धौताल गांवों के करीब छह हजार आबादी की बत्ती गुल है। इस वजह से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-भार बिजली कर्मियों को अवगत कराने के बाद भी टूटे पोल नहीं बदले जा रहे हैं। इससे लोगों में बिजली निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

तरकुलवा, गढ़रामपुर, बंजरिया, कंचनपुर फीडरों से संबंधित लगभग 350 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली कर्मियों ने दो दिन लगातार कार्य कर टूटे पोल और तार ठीक करके बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दिया। पर तरकुलवा फीडर से जुड़े बरईपट्टी गांव में टूटकर गिरे तीन बिजली के खंभे और तार वैसे ही हैं। जिससे बरईपट्टी और रामपुर धौताल की आपूर्ति तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी ठप है। लोग पानी और बिजली के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी में जहां लोग पूरे दिन बेचैन रहते हैं, वही रात में भी चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। गांव के पूर्व प्रधान श्याम बदन यादव, टाइप बाबू, मकसूद अली, अभिषेक पासवान, सलाउद्दीन सिद्दीकी, सुबास शर्मा, संवरू यादव, नसरूल्लाह शेख, इस्तेखार अहमद, अभिमन्यु यादव, रामाश्रय यादव, सूरज यादव, सिकंदर अली आदि का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार निगम के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि अविलंब पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में जेई संदीप कुमार ने बताया कि पोल की डिमांड की गई है, जल्दी ही पोल बदलकर आपूर्ति चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें