रामपुर कारखाना। क्षेत्र के अरईपार कुर्मी टोला निवासी जयप्रकाश पटेल ने तहरीर देकर तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर में कहा है कि वह खड़ाईच में मकान बनाकर सपरिवार रहते हैं। मकान के पीछे साढ़े नौ डिस्मिल जमीन बैनामा लिया है। जमीन की पैमाइश 13 जुलाई को हुई थी। बावजूद इसके 23 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे जमीन के सह बैनामादार रामअशीष गुप्ता व इंद्रेश गुप्ता निवासी खड़ाईच व उनका रिश्तेदार रोहित निवासी बलियवां थाना रामपुर कारखाना एकराय होकर उनके हिस्से में आने वाले जामुन के पेड़ को काटने की धमकी देने लगे। पत्नी उर्मिला देवी ने विरोध किया तो लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज किया है। संवाद