बरहज/भलुअनी। क्षेत्र के करमटार मोड़ पर शनिवार को सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को भलुअनी पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। हादसे में पिपरा पूरन निवासी गुटकू (30), भलुअनी के अरविंद (40) और नागेंद्र प्रसाद (45) घायल हो हुए हैं। पीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट शैलेष तिवारी ने बताया कि घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद