फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बंदर के हमले में तीन लोग जख्मी

Fri, 17 Apr 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में बृहस्पतिवार को बंदर के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को परिजनों ने सीएचसी तरकुलवा ले जाकर उपचार कराया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया। पहली घटना सोहनरिया गांव में हुई। दीपू गुप्ता पर अचानक पीछे से बंदर ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना बसंतपुर धूसी गांव में हुई, जहां पांच वर्षीय बच्ची को बंदर ने काटकर घायल कर दिया। तीसरी घटना परासखाड़ गांव की है, जहां 11 वर्षीय जाह्नवी को बंदर ने काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अनुपम मौर्य ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर ग्राम प्रधानों को दिशा-निर्देश दे दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें