पटहेरवा। जिले में कच्ची शराब के धंधेबाजों के खिलाफ जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने छापेमारी के दौरान दो महिला समेत तीन लोगों को पकड़ लिया। इन लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि फाजिलनगर कस्बे के पासी टोला में कच्ची शराब निर्माण व बिक्री की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को पुलिस टीम दबिश दी तो मौके से कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त दो महिला सहित तीन लोगों को पकड़ लिया गया। मौके पर 400 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया और 46 लीटर निर्मित कच्ची शराब भी बरामद हुई है। धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद