गौरी बाजार। समय के अंदर एसआईआर कार्य शत प्रतिशत पूरा करने पर दो बीएलओ सहित सुपरवाइजर को सम्मानित किया गया। गौरी बाजार विकास खंड क्षेत्र के बूथ संख्या-131 उच्च प्रावि करमेल व बूथ संख्या 98 उच्च प्रावि लक्षमीपुर के बीएलओ आशुतोष मणि त्रिपाठी और हरिओमलाल का समय के अंदर शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो गया, जबकि 10 बूथ 93 से 100 ए 131,132 के सुपरवाइजर रामकिशोर मौर्य द्वारा 92 फीसदी से अधिक कार्य 10 बूथों पर कराया गया। कार्य पूरा करने पर पूर्व मंत्री व विधायक जयप्रकाश निषाद, एसडीएम रुद्रपुर हरिशंकर लाल व बीईओ विनयशील मिश्र ने तीनों कर्मयोगियों को सम्मानित किया। एसडीएम रुद्रपुर ने कहा कि कार्य बोझ नहीं होता जो लोग मनोयोग से लगे हैं, उनका कार्य समय पर पूरा हो जाएगा। संवाद