बरियारपुर। थाना क्षेत्र के घटैला चेती निवासी मुन्ना चौहान ने अपनी पत्नी और गांव के दो लोगों पर पूना ले जाकर मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुन्ना चौहान के अनुसार, उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं और परिवार गांव में ही रहता था। पीड़ित के मुताबिक, पत्नी ने उससे कहा कि पूना में उसके परिचित लोग रहते हैं और वहां जाकर काम करने से कमाई होगी। इसके बाद पत्नी उसे और दोनों बच्चों को लेकर पूना चली गई। पीड़ित का आरोप है कि पूना पहुंचने के बाद उसकी पत्नी उसे गांव के ही एक व्यक्ति के कमरे पर ले गई। वहां से दो और लोग उसे पकड़कर खेत की ओर ले गए और उसके साथ मारपीट किए। आरोप है कि इस दौरान उसका गला दबाकर जान से मारने का भी प्रयास किया गया। संवाद