बरहज। करौंदी मोड़ पर बृहस्पतिवार को ट्रक और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक सहित दिव्यांग और उसकी पत्नी घायल हो गई। तिवारीपुर वार्ड निवासी दिव्यांग उमेश यादव (32) पत्नी सोनम और बच्चों के साथ चौमुखा ससुराल गए थे। सभी ई-रिक्शा से घर आ रहे थे। करौंदी मोड़ के पास अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे कटइलवा निवासी और ई-रिक्शा चालक आकाश , दिव्यांग उमेश यादव, उनकी पत्नी सोनम घायल हो गईं। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर भा गया।