फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कार सवार तीन लोग आठ बकरियां लादकर भागे

Mon, 21 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के राउतपार गांव में कार सवार तीन लोगों के पांच बकरे और तीन बकरियां चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राउतपार निवासी सौदागर अंसारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे उन्होंने बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनी। वह बेटे समीर अंसारी के साथ घर से बाहर निकले तो देखा तीन लोग उनकी पांच बकरियां और तीन बकरे कार में लाद रहे थे। पीड़ित के मुताबिक, पिता-पुत्र ने शोर कार का पीछा किया मगर आरोपी भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। काफी तलाश के बाद सौदागर अंसारी ने सोमवार को बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने अज्ञात पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें