तहसील बार अध्यक्ष पद के लिए तीन पर्चे दाखिल
सलेमपुर। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया गया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व चुनाव अधिकारी राम नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए परशुराम मिश्र, बैजनाथ पांडेय व रमेश कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावे वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए बालकृष्ण शर्मा, मंत्री सचिव पद के लिए शशि भूषण तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए देवकृष्ण कुशवाहा व दिग्विजय पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए वेद प्रकाश शाह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए देवमोहन तिवारी, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए सत्येंद्र तिवारी, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ पद के लिए परमानंद यादव, जितेंद्र कुमार मिश्र, हरिशंकर मिश्र, हबीब अहमद अंसारी, अमरनाथ मिश्र, देवेंद्र दूबे, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद के लिए चंद्रभूषण तिवारी, संतोष कुमार मिश्र ने नामांकन किया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 जनवरी को 101 मतदाता अधिवक्ता मतदान में भाग लेंगे।