बघौचघाट। मंगलवार को स्कूल से लापता हुईं तीन छात्राओं को पुलिस ने दिल्ली से खोजकर शुक्रवार को वापस ला दिया है। पुलिस ने बताया कि तीनों ने छात्राएं अपनी मर्जी से घूमने गई थीं। मंगलवार को पथरदेवा नगर पंचायत के एक स्कूल से तीन छात्राएं लापता हो गईं थीं। इसमें एक तरकुलवा थाना क्षेत्र की थी तो दो बघौचघाट थाना क्षेत्र की है। थाना प्रभारी विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि बातचीत कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है कि तीनों दिल्ली कैसे पहुंची थी।संवाद