फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन सदस्यीय कमेटी करेगी गर्भवती की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में प्रसव के लिए आई गर्भवती की बुधवार को मौत के मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी करेगी। सीएमएस को कमेटी गठित कर जांच का निर्देश बृहस्पतिवार को दी गई है। इसमें एसीएमओ भी शामिल होंगे।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के बकुची गांव निवासी साेनू खरवार की पत्नी मीरा गर्भवती थी और मायके पथरदेवा थी। परिजन आशा के साथ उसे लेकर मंगलवार को सीएचसी पहुंचे, जहां से शाम को उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया, जहां महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद मीरा की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने जांच कराई तो बच्चे के पेट में मरने की बात सामने आई। बुधवार की सुबह हालत गंभीर होने डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भेज दिया, जहां पहुंचने पर जांच में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों ने शिकायत डीएम सहित अधिकारियों से की है। मामले को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को बैठक कर कमेटी गठित कर जांच कराने का निर्देश सीएमएस को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीएमएस को तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश दिया गया है। इसमें सीएमओ के अधिकारी सहित अन्य शामिल होंगे। जांच में दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें