भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के भिंडा मिश्र गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को मारपीट हो गई। एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार भाटपार रानी पीएचसी पर कराया गया। दोनों पक्षों ने थाने में नामजद तहरीर दी है। घायलों में उमाशंकर मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा तथा विद्यावती देवी निवासी भिंडा मिश्र शामिल हैं। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है।