फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में दंपती समेत तीन लोग घायल

Sun, 27 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर गांव में रविवार की सुबह खेत की सोहनी के दौरान मेड़ पर घास रखने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, बालपुर श्रीनगर निवासी रामईश्वर सिंह और वेद व्यास सिंह का खेत अगल-बगल है। रविवार को राम ईश्वर सिंह के घर के लोग खेत की सोहनी कर रहे थे। सोहनी के दौरान घास को खेत के मेड़ पर रख रहे थे। इस बात को लेकर राम ईश्वर सिंह और वेदव्यास सिंह के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें