एंटीजन जांच में तीन मिले पॉजिटिव
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में सोमवार को बीस लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जबकि 37 लोगों की एंटीजन जांच हुई। एंटीजन जांच में शहर के एक मोहल्ले के एक ही परिवार के दो तथा बैतालपुर ब्लाक क्षेत्र की एक महिला संक्रमित मिली। स्वास्थ्य महकमा लोगों को सतर्क रहने तथा प्रोटोकाल का पालन करने की अपील कर रहा है।