क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन में शुक्रवार को नामांकन वापसी के दिन बरहज से 28 और भलुअनी से 12 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। जबकि बरहज से तीन और भलुअनी से दो लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। अब बरहज क्षेत्र में 61 सीट के सापेक्ष 254 और भलुअनी क्षेत्र में 90 बीडीसी के सापेक्ष 402 प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशी मत पत्रों का नमूना खरीद अपने अपने वार्डों में प्रचार के लिए पहुंच गए। आरओ उत्कर्ष भारद्वाज से मिली जानकारी के अनुसार बरहज में नामांकन वापसी के दिन 28 लोगों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बरांव से अमरसेन गुप्ता, परसिया चौबे से रुदल और महुंई कुंवर उजरा मोहांव से राजवंती देवी निर्विरोध चुनी गई हैं। भलुअनी क्षेत्र से 12 लोगों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। यहां विजापुर झंगटौर से फूलपति देवी, करमटार शेर खां से संगीता देवी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।