फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अवैध रूप से चल रहे तीन क्लिनिक सील, दो को दिया नोटिस

विज्ञापन
लार में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिक को सील करते अधीक्षक डॉ बीवी सिंह
विज्ञापन
लार। अवैध रूप से चल रहे तीन क्लीनिकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को छापेमारी कर सील कर दिया। वहीं दो अन्य क्लीनिकों के संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर अभिलेख दिखाने का निर्देश दिया गया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई झोला छाप चिकित्सक शटर गिरा फरार हो गए।
विज्ञापन

एक पखवाड़ा पूर्व डीएम दिव्या मित्तल की अगुआई में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमे अवैध रूप से चौक चौराहों ग्रामीण इलाकों में चल रहे क्लीनिकों पर कार्रवाई कर उनके संचालन पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में लार सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. बीवी सिंह अपने टीम के साथ लार रोड पहुंचे। अवैध रूप से संचालित हो रहे दो क्लीनिकों पर छापे मारे। रजिस्ट्रेशन से संबंधित कागजात दिखाने को कहा तो दोनों के पास नहीं मिला। जिसके बाद सील कर दिया। इसके अलावा बाजार में दो अन्य क्लिनिक पर छापे मारे गए। जहां दोनों को नोटिस देकर क्लिनिक संचालन करने का रजिस्ट्रेशन पेपर तीन दिन के अंदर दिखाने का निर्देश दिया। नहीं दिखाने पर केस दर्ज करा कार्रवाई की बात कही। इसके बाद करमुआ में एक झोला छाप चिकित्सक को छापे मारकर टीम ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद क्लिनिक को सील कर दिया।


सिर पर अल्ट्रासाउंड मशीन रख लेकर भागे संचालक
सीएचसी गेट के आस पास करीब छह से अधिक अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड मशीन, पैथाेलॉजी संचालित हो रहे हैं। शनिवार को जब अधीक्षक छापे मारने के लिए निकले। इस बात की सूचना मिलते ही कई संचालक सिर पर अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भाग निकले। यह देख अन्य संचालकों में भी अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

लगातार छापे की कार्रवाई चल रही है। किसी भी हाल में अवैध रूप से क्लिनिक संचालन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी सील किया जाएगा।
-डाॅ. बीवी सिंह,चिकित्साधीक्षक,सीएचसी, लार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें