देवरिया। श्रम विभाग की टास्क फोर्स जिले में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का अभियान चला रही है। इसके तहत शुक्रवार को गौरी बाजार क्षेत्र से तीन बाल श्रमिक मुक्त कराए गए। अभियान के तहत 31 अगस्त तक जिले को बाल श्रम मुक्त बनाया जाएगा। जिला टास्क फोर्स ने गौरी बाजार क्षेत्र में अभियान चलाकर तीन गैर-खतरनाक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियोजित तीन बाल श्रमिकों को चिह्नित कर मुक्त कराया गया।