फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। अज्ञात वाहन के टक्कर से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। इसी बीच राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का काफिला देवरिया की तरफ जा रहा था। सड़क पर तड़पता देख राज्यमंत्री अपने वाहन से उतरकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां अपनी मौजूदगी में घायलों का इलाज कराया।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के बढ़पुवा गांव निवासी दिलीप अपने भाई जय कुमार व दोस्त अजीत कुमार के साथ मंगलवार दोपहर मेला करने सलेमपुर जा रहा था। अभी वह मनिहारी गांव के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर पलट गई और बाइक सवार दिलीप, जयकुमार व अजीत सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इसी बीच राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी का काफिला सलेमपुर से देवरिया की तरफ जा रहा था। राज्यमंत्री ने घायलों को सड़क पर तड़पते देखा तो तुरंत अपनी कार वहां रुकवाई और एक निजी वाहन से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां घायलों का उपचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें