बरियारपुर। पुलिस ने बुधवार को तीन बैटरी चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी का सामान लेकर प्रानपुर गांव के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर तीनों युवकों को चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी मंटू कुमार, नीरज कुमार व साहिल कुमार के रूप में हुई। संवाद