भाटपाररानी/प्रतापपुर। श्रीरामपुर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चकिया कोठी बलिवन मार्ग से दो बाइक पर 80-80 पाउच अवैध देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शराब वे बिहार लेकर जा रहे थे। गिरफ्तार युवकों में दो बिहार और एक देवरिया जिले का निवासी है। गोविंद पुत्र हरिशंकर राम निवासी खरौनी टोला घघरिया थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार, प्रिंस कुमार पुत्र हीरालाल राम निवासी खरौनी टोला घघरिया थाना मीरगंज जिला गोपालगंज बिहार व चंदन विश्वकर्मा पुत्र गीताशरण विश्वकर्मा निवासी नोनापार थाना भटनी जिला देवरिया बाइक पर झोले में शराब लेकर जा रहे थे। इनके पास से पकड़ी गई शराब 32 लीटर है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों शराब तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।