फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के गौर कोठी गोसाईं टोला में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में 13 दिन बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपितों में मृतका के पति अभिषेक गिरी, ससुर भरत गिरी और सास कुशमावती देवी शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन तीनों को धुसवां चौराहा के पास से हिरासत में लिया। गौरकोठी गोसाईं टोला निवासी 30 वर्षीय गुंजन गिरी पत्नी अभिषेक गिरी 30 नवंबर की अल सुबह अपने कमरे में संदिग्ध स्थिति में मृत मिलीं थीं। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें