फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईबी और आरपीएफ ने चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईबी और आरपीएफ ने चोरी के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

भटनी। सीआईबी और आरपीएफ की टीम ने मंगलवार को रेलवे का सामान चोरी करते तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से नकदी व चोरी के तीन फोन मोबाइल बरामद किए गए। इन लोगों ने पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। सीआईबी भटनी और आरपीएफ देवरिया को मंगलवार को सूचना मिली कि गौरीबाजार और बैतालपुर के बीच तीन युवक रेलवे की सामान चुरा रहे हैं। आरपीएफ निरीक्षक मनभरण और सीआईबी प्रभारी अरविंद यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवक पकड़े गए। तलाशी में उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन व नकदी मिली। टीम ने तीनों के विरुद्ध देवरिया आरपीएफ में केस दर्ज कर जेल भेज भेज दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान गुड्डू यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव निवासी बढ़या तिवारी थाना गौरीबाजार के रूप में की गई। पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने रेलवे के सामान के साथ चोरी के मोबाइल फोन रखने की बात स्वीकार की है। दन लोगों ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में पूर्व में कई चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात भी बताई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अबू फरहान, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश राय, अजय राय, अमित कुमार सिंह आदि रहे। इस बाबत सीआईबी प्रभारी अरविंद यादव ने बताया कि छपरा सीआईबी से मिले इनपुट के आधार पर टीम ने छापा मारा तो तीन युवक रेलवे की संपत्ति चुराते पकड़े गए। उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन भी मिले हैं। जांच में चोरी की अन्य घटनाओं में भी नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें