देवरिया। बघौचघाट थाने में पकड़ी गई हरियाणा निर्मित अंग्रेजी, देसी और ईंट भट्ठों पर पकड़ी गई हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब को रविवार को थाना परिसर में ही गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के क्रम में गठित टीम की मौजूदगी में की गई। सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि बघौचघाट थाने में पहले से पकड़ी गई बड़े पैमाने पर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी, देसी शराब और ईंट भट्ठों से बरामद कच्ची अवैध शराब को रविवार को थाना परिसर में जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसी में डालकर नष्ट किया गया है। संवाद