फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण कराने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : सांसद

Thu, 18 Sep 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
प्रेस से वार्ता करते सदर सांसद शशांक म​णि, 
विज्ञापन
देवरिया। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि धर्मांतरण के मामले में भाजपा सरकार बेहद कठोर है। लोभ के आधार पर धर्मांतरण कराने के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। वह पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में धर्मांतरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में बोल रहे थे। सदर सांसद ने कहा कि धर्मांतरण के मामले में तीन लोगों पर एफआईआर हुआ है। दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वह लगातार इस मामले में डीएम और एसपी से बात की है। उन्होंने कहा कि वह इस बात को पब्लिक में नहीं लाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण किसी लाभ के लिए होना गलत है। संविधान में इसकी इजाजत नहीं है। सांसद ने कहा कि किसी को भी इस तरह की जानकारी मिले वह उन्हें आकर बताए, प्रशासन से बताए, कार्रवाई होगी। कहा कि कई जिलों में रोहिंग्या आकर रह रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें