फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के नए तेरह मरीज मिले, स्वस्थ होने पर दस को मिली छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड में भर्ती 15 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डेंगू जिले में कम नहीं हो रहा है। हर रोज बीमारी से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में शनिवार की शाम से रविवार को दोपहर तक नए तेरह मरीज भर्ती किए गए। इनकी जांच के लिए ब्लड का सैंपल भेजा गया है। वार्ड में भर्ती पंद्रह मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि दस मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। दूसरे प्रांत और प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वाले लोगों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीड़ित मिल रहे हैं। भाटपाररानी क्षेत्र का एक युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं मिलने पर सलेमपुर में जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पथरदेवा क्षेत्र की एक महिला को पांच दिन से बुखार है। वह शहर के एक मोहल्ले में रिश्तेदार के यहां कुछ दिन थी। वह घर चली गई, जहां प्राइवेट में दवा ली। बुखार से राहत मिली, लेकिन अन्य दिक्कत थी। जांच रिपोर्ट आने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गोंड जनपद का एक युवक सलेमपुर में रहता है। वह छह दिन से बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

प्राइवेट में दवा लेने पर आराम नहीं तो जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सुरौली थाना क्षेत्र का एक किशोर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लिया और जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम था। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के एक मोहल्ले के युवक को छह दिन से बुखार है। दवा लेने पर आराम मिला। पर मिचली, पेट दर्द व कमजोरी होने पर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच कराया। रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। बिहार के गुठनी का एक युवक छह दिन से बुखार से पीड़ित है।
प्राइवेट में दवा लिया, आराम न होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। बरहज क्षेत्र का एक किशोर छह दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में इलाज कराया और जांच कराया। रिपोर्ट आने पर डॉक्टर ने उसे अस्पताल भेज दिया। खुखुंदू क्षेत्र का एक युवक चार दिन तथा बिजयीपुर क्षेत्र की एक महिला सात दिन से बुखार से पीड़ित है। जांच रिपोर्ट आने पर उसे भर्ती कराया गया। महराजगंज जिले की एक युवती नोयडा में रहती है, जहां चार दिन से उसे बुखार हो गया।
वह सलेमपुर रिश्तेदारी में आई थी। दवा लेने पर आराम न होने जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम था। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। दस दिन से बुखार से पीड़ित भाटपाररानी क्षेत्र की एक महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों के लिए दवा, इलाज व जांच की निशुल्क सुविधा है। मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए गए हैं। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें