बरहज। कपरवार क्षेत्र के लबकनी गंगा स्थित उच्च और प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात चोरों ने कुंडी काटकर अंदर घुस गए। जहां से कीमती सामान चुरा ले गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक तहरीर देकर कहा है कि कमरों की कुंडी काटकर चोरों ने कंप्यूटर, बैटरी आदि सामान उठा ले गए। वहीं प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने तहरीर में कहा है कि कुंडी काटकर अंदर घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया है। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। संवाद