खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कोल्हुआ चौराहा स्थित एक अस्पताल के पास छह माह से खड़े एक ट्रक का सात चक्का रिंग सहित चोर खोल ले गए। मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आस-पास पता किया। जब कहीं पता नहीं चला तो थाने पहुंच तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के घुसरी मिश्र निवासी सत्यवान प्रसाद का ट्रक बीते छह माह से कोल्हुआ चौराहा स्थित एक अस्पताल के पास खड़ा है। वह रोजाना ट्रक की निगरानी करते थे। रविवार रात चोरों ने ट्रक का सात चक्का रिंग सहित खोलकर चुरा ले गए।