पीड़ित ने तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
सलेमपुर। कोतवाली के नवलपुर पुलिस चौकी से सटे एक अंडे के गोदाम को चोरों ने मंगलवार की रात में निशाना बनाया। गोदाम का छज्जा हटाकर चोर पीछे से खिड़की तोड़कर गोदाम में घुसे और करीब एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली के देवरिया उर्फ शामपुर गांव निवासी सुलेमान खान का नवलपुर चौराहे पर गोदाम हैं। मंगलवार की रात में वह गोदाम बंद कर घर चले गए। इसी बीच चोर कटरेन उठाकर अंदर घुस गए । बुधवार की सुबह सुलेमान को घटना की जानकारी हुई। चौकी प्रभारी जयशंकर मिश्र ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। मामले में केस दर्ज कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।