फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: घर का ताला तोड़कर 74 हजार नकदी और जेवरात उठा ले गए चोर

Sat, 18 Feb 2023 06:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ हरैया पश्चिमी में चोरी के बाद ​बिखरा सामान।
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर के एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 74 हजार नकद और 6-7 लाख रुपये मूल्य के गहने उड़ा ले गए। पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित घर पहुंचे तो कमरों में सामान बिखरा मिला। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर आठ हरैया पश्चिमी के शीतेश मणि ने तहरीर में बताया है कि उनकी मां ज्ञानवती देवी 13 फरवरी को मकान का ताला बंद कर पैतृक गांव चली गई थीं। शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने टेलीफोन करके बताया कि घर का ताला खुला हुआ है। भागे-भागे मकान पर आया तो देखा कि कमरे के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने 74,000 रुपये, सोने की पांच चेन, सोने के चार कंगन, सोने का एक हार, सोने के कान की छह जोड़ी झाली, सोने की नथिया पांच पीस, सोने का मांग टीका, चांदी की चार जोड़ी पायल, सोने के तीन लॉकेट, सोने के चार मंगलसूत्र समेत कई गहने गायब हैं। इसकी कीमत 6-7 लाख रुपये बताई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मौके की जांच की है। मामला संदिग्ध लग रहा है। इसकी जांच की कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें