भटनी। फतेहपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार ने एक रिश्तेदार पर चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव निवासी बकरीदन अंसारी रात में टिन शेड के नीचे सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सोए हुए थे। ्चोर सीढ़ी के रास्ते घर में घुस गए और कमरे में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 10 हजार रुपये नकद चुरा ले गए। बुधवार की सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान बिखरा मिला और जेवरात और नकदी गायब थे।