फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत के रास्ते घर में घुसकर जेवर-नकदी ले गए चोर

Sun, 24 Dec 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर क्षेत्र के मधवापुर गांव का मामला
विज्ञापन


सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मधवापुर गांव में चोर शुक्रवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे और चार लाख रुपये से अधिक के गहने व आठ हजार रुपये नकद ले गए। इसकी जानकारी घरवालों को सुबह जागने पर हुई । परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधवापुर निवासी विकास यादव के घर के लोग सोए थे। रात में घर के छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते चोर नीचे उतर गए और कमरे में रखा बाक्स छत पर उठा ले गए। चोर बाक्स तोड़कर उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के गहने व आठ हजार रुपये नकद ले गए। सुबह उठने पर परिजनों को चोरी के घटना की जानकारी हुई तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें