खुखुंदू। स्थानीय गांव के एक मुर्गी फार्म से मुर्गी चोरी करते एक व्यक्ति को पकड़कर फार्म मालिक ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कह रही है। खुखुंदू गांव उत्तर टोला निवासी हरेंद्र यादव का गांव के बाहर मुर्गी फार्म है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर में बगल गांव का एक व्यक्ति मुर्गी चोरी करते रंगेहाथ पकड़ गया। आरोप है कि पकड़ा गया पहले भी मुर्गी चोरी कर चुका है। प्रभारी थानेदार जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।