फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: साढ़े पांच घंटे तक दो लाख उपभोक्ताओं के घरों की बिजली रही गुल, बंद रहीं फैक्ट्रियां

विज्ञापन
भटवलिया बिजली उपकेंद्र पर मरम्मत करते कर्मचारी।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। शहर के भटवलिया ट्रांसमिशन पर मरम्मत के कारण रविवार की सुबह नौ से दोपहर ढाई बजे तक दो लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। इसके कारण मेडिकल कॉलेज, उसरा और पुरवा औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्ट्रियां बंद रहीं और उत्पादन रुक गया। कंपनियों में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी बैठे रहे। मरम्मत काम का पूरा होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सुबह 8.57 मिनट पर भटवलिया उपकेंद्र के ट्रांसमिशन की मरम्मत कार्य शुरू हुई। करीब 70 कर्मचारी काम में जुटे रहे। गोरखपुर, प्रयागराज और देवरिया के जेई को बुलाया गया था। इसका असर यह रहा कि शहर के सभी 33 वार्डों, सदर तहसील के सभी गांव, बरहज तहसील के सभी गांव और कस्बे की बिजली काट दी गई। उसरा बाजार में करीब 12 बजे यह देखने को मिला कि 57 इकाइयां बंद पड़ी रहीं। बर्तन उद्योग, सोयाबड़ी, पाइप उद्योग, नमकीन, प्लास्टिक के कारखाने के मजदूर बिजली के आने का इंतजार करते रहे। जिन कंपनियों में बड़े जेनरेटर व अन्य साधन रहे, उन्हीं में उत्पादन होता रहा।
उद्यमियों को बिजली कटने के कारण मजदूर और कर्मचारियों का बिना काम कराए एक दिन का भुगतान करना पड़ा। एक अनुमान के मुताबिक उसरा और पुरवा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में करीब चार सौ मजदूर दोपहर तक बैठे रहे। 2.35 बजे बिजली आई तो लोगों को राहत की सांस मिली और इन इकाइयों में उत्पादन शुरू हुआ।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में नहीं हो सका एक्स-रे व पैथाेलाॅजी जांच
देवरिया। बिजली कट होने से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे ठप रहा। वहीं सेंट्रल पैथाेलाॅजी में जांच नहीं रुक गई थी। ब्लड जांच के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ और जांच रिपोर्ट भी नहीं मिली। इसके चलते वार्ड में भर्ती मरीजों व तीमारदारों, गर्भवती को जांच कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पीआईसीयू में एसी काम नहीं कर रहा था। जबकि अन्य जगह जेनरेटर से काम चलाया गया।
-
छुट्टी का मजा किरकिरा, शहर में गूंजे जनरेटर के आवाज
देवरिया। बिजली कटने से रविवार के अवकाश का मजा किरकिरा हो गया। सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक बिजली गायब रहने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। शहर में अचानक जेनरेटर की आवाज चारों तरफ गूंजने लगी। न्यू काॅलोनी निवासी लोकेश, राजेश, उज्वल, शानू ने बताया कि बिजली गायब रहने से सुबह की दिनचर्या प्रभावित रही। वहीं मोहित, देवस्य, अर्श, आदर्श ने बताया कि टीवी देखने के सोचा था, लेकिन बिजली गायब रहने से मजा किरकिरा हो गया।

बिजली गायब रहने से फैक्ट्री के मजदूर बैठे रहे। आज उत्पादन ही नहीं हुआ। ढाई बजे बिजली आई है और आज की हालत यह है कि दिन में दो घंटे ही काम हो पाया है। चार बजे के बाद मजदूर अपने घर चले जाएंगे।
-गिरिश्वर मणि, फैक्ट्री मालिक

बिजली गायब होने से आज सुबह से दोपहर बाद तक दुकानदारी प्रभावित हुई है। इससे इलेक्ट्राॅनिक के उपकरण नहीं बिके हैं, क्योंकि इसे बिजली रहने पर चेक करके दिया जाता है।
-रामनिवास, दुकानदार
-
दूर होगी समस्या
ट्रांसमिशन से लगे तार और अन्य उपकरण काफी पुराने हो गए थे। इसके बदले जाने से काफी राहत मिलेगी। ओवरलोड से फाल्ट नहीं होगा। त्योहार नजदीक आ रहे हैं, इसको देखते हुए समय रहते ही ट्रांसमिशन में मरम्मत का काम किया गया है।
विज्ञापन

-अशोक कुमार वर्मा, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें