- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई युवती का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के गायब होने के मामले में केस दर्ज करने के दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया है। दो दिन पहले घर से खेत की तरफ जाने के लिए बोलकर निकली युवती के परिजन शुक्रवार दोपहर को थाने पहुंच केस दर्ज कराए। युवती की मां ने इंस्पेक्टर दिलीप सिंह से गुहार लगाते हुए बोली साहब हमरी बिटिया के कही से खोज लाई।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती बृहस्पतिवार की दोपहर में घरवालों से खेत की तरफ जाने की बात कहकर निकली, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन परेशान होकर तलाश शुरू किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। युवती के गायब होने के बाद माता-पिता और भाई परेशान हैं। मां रो-रो कर बस यही कह रही है कि हमरी बिटिया के कहीं से ले आके द लो। मां के रोने बिलखने से पूरा परिवार चिंतित है। उधर, पुलिस केस दर्ज कर युवती की खोजबीन करने की बात कह रही।पुलिस का कहना है कि अबतक युवती का कही सुराग नहीं लग पाया है। वैसे पुलिस जल्द ही युवती को ढूंढ़ निकालने की भी बात कह रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि गुमशुदगी का केस दर्ज कर युवती की खोजबीन में पुलिस लगी है।