फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घाटों पर नहीं थी पैर रखने की जगह

Tue, 28 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के बकुची से दोहनी मठियां छठ घाट पर प्रसाद सिर पर रखकर जाते क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाक
विज्ञापन
बरहज। छठ महापर्व पर सोमवार को व्रती महिलाओं ने अस्तांचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। इस दाैरान घाट देवी गीतों से गुलजार रहे। जगह-जगह भीड़ उमड़ने से पैर रखने के लिए जगह नहीं बची थी। दोपहर से ही लोगों ने छठ घाट का रुख कर लिया। महिलाएंं कलश में जल और दीपक लिए छठ गीत गाते, जबकि परिवार क सदस्य प्रसाद की टोकरी लेकर चल रहे थे। सरयू नदी तट पर करीब 10-15 हजार व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य की पूजा-अर्चना की। कपरवार, भलुअनी, मगहरा, सोनाड़ी, करुअना, गड़ेर, पैना, देवपार, बरांव आदि क्षेत्र के छठ घाटों पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। थाना घाट पर पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने पूजा-अर्चना की। वहीं बकुची गांव स्थित छठ घाट पर परिवार के साथ क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका, जबकि प्रवास पर मोहरा गांव आये भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह सिर पर प्रसाद की टोकरी लिए छठ घाट पर पहुंचे। छठ पर्व को लेकर मान्यता है कि यह पर्व अत्यंत पवित्र त्योहार है। लोग निराजल रहते हुए शुद्धता और आस्था के साथ भगवान भाष्कर की उपासना करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें