फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामजानकी मार्ग पर पूरे दिन लगा रहा जाम, रेंगती रहीं गाड़ियां

Wed, 06 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। कपरवार-बरहज रामजानकी मार्ग पर मंगलवार को पूरे दिन गाड़ियों की लंबी कतार लगने से जाम लगा रहा। एनएचएआई की ओर से सड़क चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर वन विभाग सड़क के किनारे जद में आने वाले वृक्षों की कटान करा रहा है। जिससे समस्या हो रही है। गौरा-कटइलवा मुक्तिपथ तिराहा के निकट रामजानकी मार्ग के किनारे वन विभाग वृक्षों की कटान करा रहा है। मंगलवार को जाम लगने के कारण करीब एक किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। शाम को बरहज पेट्रोल पंप से लेकर सोनावे मंदिर मोड़ तक छोटी-बड़ी गाड़ियों की कतार लगी थी। एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें