देवरिया। मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों चेकिंग की गयी। जिसको लेकर बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में विश्वास व सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार की सुबह 5 से 8 बजे तक मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा संवाद के दौरान जनसामान्य को पुलिस के मार्निंग वॉकर अभियान के बिन्दुओं से अवगत कराया गया।