फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खाद-बीज के लिए हाहाकार, किसान परेशान

Wed, 12 Nov 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। विकासखंड बनकटा में नौ समितियां कार्य करती हैं लेकिन इस समय किसी भी समिति पर खाद-बीज उपलब्ध नहीं है। साधन सहकारी समिति सोहनपुर, भैंसही, रामपुर, प्रतापपुर, बंकुल, पिपरा उत्तरपट्टी, अहिरौली, सुंदरपार, रहीमपुर, छितौनी समितियाें पर एक सप्ताह पूर्व खाद आया था लेकिन वह नाकाफी था। इस समय किसान गेहूं बुआई की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें खाद की जरूरत है लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। इस समय किसी समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। एक सचिव ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि डीएम की ओर से खाद स्वीकृत की जा रही है उसके बाद पैसा जमा किया जा रहा है तब जाकर 150 बोरी खाद आ रही है इतनी प्रक्रिया करने में 15 दिन का समय लग रहा है जबकि इस समय किसानों को खाद की आवश्यकता है। किसान मैनेजर सिंह, चंद्रमा कुशवाहा, विजय कुशवाहा, मनोज कुमार, मधुसूदन राय आदि लोगों ने मांग की है कि जल्द खाद-बीज की उपलब्धता कराई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें