फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 25 Dec 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित छह लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। घटना बुधवार रात की है। वारदात के दौरान मकान के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। सुबह मकान मालिक की पत्नी घर पर पहुंची तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।कोतवाली, उमानगर दक्षिणी में सुनील गुप्ता और अवनीश के मकान हैं। दोनों भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। सुनील गुप्ता की पत्नी रीता देवी चार दिन पहले परिवार के साथ बनकटा के इंगूरी मायके चली गई थी। बुधवार को अवनीश पत्नी को लेकर तरकुलवा देवी मंदिर दर्शन चले गए। मकान में ताला बंद था। दर्शन के बाद अवनीश भी ससुराल चला गया। रात में किसी समय चोरों ने गेट का ताला तोड़कर सुनील गुप्ता के घर में रखे दस हजार रुपये नगद, पांच सोने की अंगूठी, तीन चेन, दो हार, आधा किलो चांदी सहित लाखों का सामान चुरा लिया। बगल में अवनीश के कमरे का ताला तोड़कर आठ हजार नगदी, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान का झूमका सहित अन्य सामान उठा ले गए। गुरुवार की सुबह दस बजे के करीब मायके से रीता जब घर पहुंची तो गेट का ताला टूटा मिला। कमरे में पहुंचने पर सामान बिखरा था। चोरी की जानकारी उन्होंने अपने पति सुनील को दी। जानकारी होने के बाद अवनीश भी पहुंच गए। दोनों भाईयों ने करीब छह लाख रुपये  से अधिक के सामान चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित परिवार का आरोप था कि सूचना देने के बाद पुलिस देर से पहुंची। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें